//अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के घोषित परीक्षा परिणाम में छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मडदेवरा की बेटी आदिति जैन का भी नाम है। आदिती को ट्रेजरी ऑफिसर पद मिला है। इससे पूरा गांव खुश है। पिता अशोक जैन और मां अर्चना जैन इसका श्रेय बेटी की मेहनत को देते हैं। कहते हैं कि अदिति ने सोशल मीडिया और सोशल लाइफ तक से किनारा करके पढ़ाई पर फोकस रखा। दूसरी तरफ अदिती कहती हैं कि वे और ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है इसीलिए पढ़ाई का दौर जारी रहेगा।
अदिति और उनका परिवार कुण्डलपुर बाले बड़े बाबा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज और आचार्यश्री समयसागर जी महाराज का परम भक्त है। इसीलिए अदिति की सफलता से जैन समाज में भी हर्ष व्याप्त है। समाजजनों का कहना है कि आज हमारे सामने एक बड़ा उदाहरण सामने आया जिसमें महनत करने से कोई भी चीज प्राप्त कि जा सकती है। अदिति ने पहले प्रयास में ही इस कठिन परीक्षा को पास कर बड़ा पद प्राप्त किया है। जो हमारे लिए एक गर्व की बात है।