//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा में नेशनल लक्ष टीम का दौरा रहा जिसमें राष्ट्रीय लक्ष्य मिशन की डॉ रितु कटियाल (बी पी एम) डॉक्टर बीना जाट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा निरिक्षण किया एवं अस्पताल में किया कमियां चल रही है और मरीजों को किस प्रकार की असुविधा एवं सुविधा मिल रही है साथ में छतरपुर जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता (CMHO) ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत ही जल्द आने वाले समय में घुवारा क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा विभाग द्वारा बहुत ही अच्छी सुविधा होने वाली है बहुत ही जल्दी नए चिकित्सालय का शुभारंभ हो जाएगा डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि जो घुवारा क्षेत्र में फर्जी तरीके से मेडिकल एवं क्लीनिक चला रहे हैं ऐसे डॉक्टरों की बारीकी से जांच कराई जाएगी और जो डॉक्टर इस कार्यवाही में अपनी डिग्रियां एवं उनके विधिवत रूप से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए जो सीएमच ओ आफिस में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए चिकित्सा विभाग को नहीं दे पायेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं उनकी दुकान सील करवाई जाएगी