//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। जुझारनगर थाना के अंतर्गत पांच हजार का इनामी धीरेन्द्र सिंह पिता स्व. फूल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि धीरेन्द्र सिंह के खिलाफ जुझार नगर थाना में कई अपराध कायम हैं। बीते रोज एक दलित परिवार के लोगों के साथ की गई मारपीट में धीरेन्द्र सिंह उर्फ अप्पू राजा काफी समय से फरार चल रहा था।
गत दिवस पुलिस ने धीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अप्पू राजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 1860/294,323, 325, 34, 506 के तहत मुकदमा दर्ज था।गौरतलब हो कि अपराधी प्रवृत्ति के धीरेन्द्र सिंह पर इसके पहले भी कई अपराध कायम थे। आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।