//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। जिला दंडाधिकारी छतरपुर, पार्थ जैसवाल ने एसपी छतरपुर के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए, कोतवाली थाना क्षेत्र के 16 शस्त्र लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों में शामिल हैं रफत उल्ला खां (30.06 बोर रायफल), आजाद अली (315 बोर रायफल और 12 बोर दो नली बंदूक), नाजिम चौधरी (12 बोर दो नली), परवेज खां (22 बोर दो नली), मुख्तार (12 बोर दो नली), मु. जुनैद खां (12 बोर दो नली), तारिक (315 बोर रायफल), सकील अहमद भरतल (एक नली), फैजान (12 बोर दो नली), नईम खान (315 बोर रायफल), आसिफ खान (12 बोर दो नली), नसीम खान (12 बोर दो नली), इकबाल (12 बोर दो नली), सादाव हमीद उर्फ सोनू (315 बोर रायफल), शहजाद अली (315 बोर रायफल) और मोहम्मद इरफान (315 बोर रायफल)।
इनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने के कारण, भविष्य में संभावित दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए यह निलंबन किया गया है।