Translate

बुधवार, 14 अगस्त 2024

हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी है, 24 घंटे निगरानी की जा रही है:- कलेक्टर कोचर

 हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी है, 24 घंटे निगरानी की जा रही है:- कलेक्टर कोचर

//राजा ठाकुर//

नेटवर्क दमोह। जिले के ग्राम हरदुआ जामसा में हुई घटना के संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया हरदुआ जामसा में दूषित पेयजल के इस्तेमाल से उल्टी दस्त और बीमारियों के कारण लोगों के बीमार होने की घटना संज्ञान में आई थी और जिस दिन से संज्ञान में आई उसी दिन से हमारी मेडिकल टीम 24 घंटे वहां पर तैनात है, वहां पर लगातार पीएचई के द्वारा क्लोरोनाइजेशन किया जा रहा है और लगातार ब्लीचिंग पाउडर वगैरह डाला जा रहा है। जो मरीज उसमें गंभीर थे उनको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। लगातार हमारी पूरी टीम, रेवेन्यू और  मेडिकल की टीम वहीं मौके पर है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा स्वयं भी शाम को वहाँ पर जाने वाला हूँ और मैं भी एक बार पूरा रिव्यू करूं। उन्होंने कहा पहले शुरुआत में जो केसेस आए थे अब केसेस की संख्या में भारी कमी आई है, आज लगभग 29 मामले डिटेक्ट हुए हैं, जबकि पहले दिन ये मामले 120 से ऊपर थे, स्थितियां तेजी से कंट्रोल की जा रही हैं और जो दो लोगों की मृत्यु हुई है, उसके चिकित्सकीय कारण है, वो अलग से जांच में सामने आएँगे और तब उपलब्ध करा दिये जायेंगे कि उसका क्या कारण था। लेकिन हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी हुई है और 24 घंटे इसकी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की कठनाई का सामना ना करना पड़े, उसको त्वरित इलाज मिल जाये