Translate

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

बाजना से जटाशंकर तक 40 किमी की भव्य कावड़ यात्रा संपन्न।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर मंदिर के लिए ग्राम बाजना से एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। बाजना के बड़े बजरंगबली मंदिर से सुबह 7:00 बजे शुरू हुई इस यात्रा ने 40 किलोमीटर की दूरी तय की, जिसमें कावड़ियों ने भीमकुंड होते हुए जटाशंकर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। बाजना पुलिस ने इस यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

कावड़ यात्रा में 400 से 500 तक महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ग्राम पंचायत बाजना के सरपंच प्रतिनिधि भागवती मुन्ना शुक्ला द्वारा पूरी यात्रा की देखरेख की गई। उन्होंने कावड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया, जिसमें खाने-पीने की व्यवस्था प्रमुख थी।

इस धार्मिक यात्रा में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे, जिनमें जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला, कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष लोकमन यादव, मनोज यादव (छतरपुर), विनोद शुक्ला एडवोकेट, भोजपुरा सरपंच सपना रामप्रकाश ढिमरवा, लखन लोधी (सरपंच), शिक्षक संतोष सेन, राजेंद्र विश्वकर्मा, सचिव महेंद्र शुक्ला, सचिव जगदीश शुक्ला, डॉक्टर मिश्रा, राजू जैन, पवन जैन, सावन सिंह बुंदेला, कलू महाराज, नवल अवस्थी, द्रोपती शुक्ला, रति बाई, सीता रानी, लीला, उषा, गीता, क्रांति, रजनी, ममता, प्रियंका, प्रेम बाई, गणेशी और दामती प्रमुख थे।