Translate

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग!!....गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। ग्राम बंधा चंदौली में एक गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मकान मालिक गोवर्धन आसाटी की पत्नी खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन आग लगने के तीन-चार घंटे बाद तक भी कोई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।


घटना में मकान की छत और घर का सारा सामान, जिसमें अनाज और पैसे भी शामिल थे, जलकर खाक हो गए। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज घुवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।