Translate

शनिवार, 17 अगस्त 2024

रानी अवंतीबाई जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब!!...वीरांगना के बलिदान को किया नमन।

रानी अवंतीबाई जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब!!...वीरांगना के बलिदान को किया नमन।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। अस्पताल तिराहे स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई पार्क में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोधी समाज के लोगों और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने शहीद रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, "महापुरुषों का बलिदान हमें यह प्रेरणा देता है कि जब देश को हमारी आवश्यकता पड़े, तो हमें अपना सर्वस्व न्यौछावर करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की धरोहर होते हैं। हमें अपनी युवा पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से परिचित कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।"


इस आयोजन में खलक सिंह लोधी, करन सिंह लोधी, टीकाराम लोधी, पन्ना लाल लोधी, डॉ. आर. बी. राजपूत, मनोज यादव, राम दयाल यादव, भरत लोधी, विनोद लोधी, भागीरथ लोधी, रती लोधी, संगीता राजपूत, कैलाश लोधी, अजीत लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।