Translate

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

पति की हार्टअटैक से मृत्यु होने पर पत्नी को मिला पीएमजेजेवाई का लाभ...योजना के तहत 02 लाख का मिला क्लेम।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवाँ/ओवरी गांव निवासी एक व्यक्ति की हार्टअटैक से मृत्यु हो जाने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना अंतर्गत एसबीआई ने बीमा क्लेम की राशि मृतक की पत्नी को प्रदान की है। बताया गया है कि विकासखंड की ग्राम पंचायत बमनीघाट के ओवरी गांव निवासी तुलसिया अहिरवार का खाता बड़ामलहरा के एसआरपीएस कियोस्क संचालक रामनरेश मिश्रा द्वारा खोला गया था। उक्त क्योस्क संचालक द्वारा लेनदेन करने आने वाले सभी ग्राहकों को बीमा योजना की जानकारी दी जाती है जिसमें रामनरेश मिश्रा ने मृतक के  बचत खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएमजेजेवाई ) बीमा की पॉलिसी कराई थी। लेकिन अगस्त माह में तुलसिया अहिरवार की अचानक हार्टअटैक से मृत्यु हो गयी थी। जिसकी जानकारी एसआरपीएस कियोस्क संचालक रामनरेश  मिश्रा  को लगी। उन्होंने उनके परिवार से संपर्क किया और उनकी पत्नी को बीमा की जानकारी देते हुए बीमा क्लेम शाखा में आवेदन दिया जिसमें शाखा प्रबंधक अनिल कुमार  आर्या एवं सर्विस मैनेजर  अंकिता खरे के सहयोग से क्लेम प्रक्रिया को पूरा करके क्लेम की राशि दिलवाई। जिसमें मृतक तुलसिया अहिरवार की पत्नी श्रीमति भूरीबाई  अहिरवार को 2 लाख उनके खाते में हस्तांतरण किये गए। इस मौके पर बड़ामलहरा भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक अनिल  कुमार आर्या, सर्विस मैनेजर अंकिता खरे, क्योस्क संचालक रामनरेश मिश्रा सहित मृतक तुसिया अहिरवार की पत्नी भूरीबाई अहिरवार उपस्थित रही। हितग्राही श्रीमती भूरीबाई ने बीमा राशि प्राप्त होने पर भारतीय स्टेट के शाखा प्रबंधक व कियोस्क संचालक को धन्यवाद दिया आभार व्यक्त किया।