Translate

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

विद्यालय की छात्राओं ने निबंध लिखकर दिया नशा मुक्ति का संदेश।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति के नेतृत्व में एवम मां भगवती वृद्धा आश्रम की संचालिका श्रीमती भागवती अहिरवार के आतिथ्य में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवम शिक्षको द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया।विद्यालय की 90 छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर एक से बढ़कर एक निबंध लिखे ,जिनमे से 30 छात्राओं को वृद्धा आश्रम की संचालिका श्रीमती भगवती अहिरवार द्वारा  प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नशा को अपने देश से दूर करने का संदेश दिया। सभी प्रकार के नशा से दूर रहने आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद शिक्षा केंद्र बड़ा मलहरा से पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला बीएसी एवं घनश्याम दास सौर बीएसी,विनोद कुमार जैन,महेंद्र कुमार प्रजापति,राजू प्रजापति,मनोज जैन,जितेंद्र कुमार साहू,नंदकिशोर अहिरवार और विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थिति रहे।