//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्सवाहा ब्लॉक के ग्राम बाजना के निवासी गौ सेवक मुकेश जैन को राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना में ब्लॉक संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समाज में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। इस नियुक्ति का निर्णय राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र पहलवान ने सेना के मुख्य संरक्षक और प्रेरणास्त्रोत श्री योगी तथा मार्गदर्शक कासनी गुरु शरणानंद महाराज (रमणरेती वाले) की सहमति से लिया।
उल्लेखनीय है कि मुकेश जैन लंबे समय से गौ माता की सेवा में जुटे हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए बेजुबान जीवों की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। उनकी सेवाओं से न केवल उनके ब्लॉक बल्कि समूचे जैन समाज का नाम भी ऊंचा हुआ है। मुकेश जैन ने अपने माता-पिता और परिवार का गौरव बढ़ाया है, और उनके कार्यों के प्रति लोगों में सम्मान का भाव है। उनके इस समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने उन्हें बक्सवाहा ब्लॉक का संगठन मंत्री नियुक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
