Translate

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024

जन अभियान परिषद के कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

//राहुल यादव//

बकस्वाहा(छतरपुर)। नगर में गत दिवस जन अभियान परिषद के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोती यादव (जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि), देवकीनंदन गंधर्व, कपिल तिवारी, अमर सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स - राजेश बिल्थरे, कमल किशोर बिल्थरे, कन्हैयालाल लोधी, परसोत्तम रजक, वर्षा राजा बुंदेला द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिसके बाद उपस्थित छात्रों को सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराते हुए, उन्हें एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं में राहुल यादव, हर्षित रावत, उमेश विश्वकर्मा, भूपेंद्र पायक, मुकेश विश्वकर्मा, बालेन्द्र चढ़ार, मदन वासुदेव, ओमप्रकाश अहिरवार, रमजान खान, आस्था खरे, विभा राजा, शालू अहिरवार, रचना यादव, शामली रजक, सरस्वती विश्वकर्मा, कमलेश्वरी अहिरवार, ममता लोधी, मोहिनी सेन, कलावती कोंडर, रचना लोधी सहित कई अन्य विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।