Translate

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024

केसीसी ऋण में गड़बड़झला!!...पूर्व समीति प्रबंधक पर लगे राशि गबन के आरोप।

//रूपेश जैन// (7247230761)

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम बाजना अंतर्गत समीति में किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लिये गये लोन के नोटिस सौंपने गये सेल्समैन नोनेलाल लोधी से पूर्व समीति प्रबंधक राजेश तिवारी के द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। एवं यह भी आरोप है कि राजेश तिवारी ने पूर्व में अवैधानिक तरीके से किसान हितग्राहियों के नाम से पैसे आहरण किये और अब सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी है। जिसके बाद फरियादी सेल्समैन ने मदद की गुहार लगाई है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार नोनेलाल लोधी सेवा सहकारी समिति बाजना में सैल्समैन के पद पर पदस्थ है, तथा उसी समिति में राजेश तिवारी अगस्त 2024 तक सहा. समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे है, अगस्त 2024 में समिति प्रबंधक के पद पर इशिका जैन नियुक्त हुईं। वर्तमान समीति प्रबंधक इशिका जैन के द्वारा बकायादारों को नोटिस जारी कर नोटिस बांटने का कार्य सेल्समैन नोनेलाल को दिया गया। सेल्समैन द्वारा बकायादारों के नोटिस उनके घरों पर जाकर दिये तथा सेल्समैन का स्वयं का भी नोटिस था, और जब खाता देखने पर पता चला कि उसके द्वारा 40000 का ऋण लिया था, जिसका रिकार्ड में 241000 रूपये ऋण दर्ज है। ठीक इसी तरह हीरा अहिरवार ने 140000 रू. का ऋण लिया था और उसके रिकार्ड में 313400 रू. का ऋण दर्ज है। पूरन आदिवासी ने 30000 रू. का कर्ज लिया था, जिसका खाते में 100000 रू. का कर्ज दर्ज है। कलुआ आदिवासी ने 60000 रू. कर्ज लिया था, जिसके खाते में 100000 रू. कर्ज लेख है। तथा रामलाल आदिवासी ने 50000 रू कर्ज लिया था. उसके खाते में 100000 रू. कर्ज लेना दर्ज है। थैली आदिवासी ने 50000 रू. का कर्ज लिया था, जिसके खाते में 100000 रू. कर्ज लेना दर्ज है। हल्लू आदिवासी ने 50000 का कर्ज लिया था, जिसके खाते में 100000 रू. कर्ज लेना लेख है। तथा हरदास आदिवासी ने 10000 रू. का कर्ज लिया था उसके खाते में 100000 रू. का कर्ज दर्ज है। तथा रज्जू आदिवासी ने 50000 का कर्ज लिया था  उसके खाते में 100000/- रू. कर्ज लेना दर्ज है। इसके पश्चात फरियादी ने मदद की गुहार लगाई है।

इनका कहना है कि.....

"मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है, संबंधित बैंक से प्रतिवेदन मंगवाकर तथ्यों की जाँच करवाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।"

भरत पांडेय, तहसीलदार बक्सवाहा

(नोनेलाल लोधी, फरियादी)