निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं, रैली, शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र छतरपुर के तत्वाधान में एवं उपनिदेशक अरविंद सिंह यादव और कन्या संकुल घुवारा के प्राचार्य बीएल प्रजापति के निर्देशन में मंगलवार को बड़ामलहरा ब्लॉक की घुवारा तहसील के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी, रैली एवं निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और भारत के संविधान निर्माता ड्रा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घुवारा नायब तहसीलदार, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री बी. एल. प्रजापति, वरिष्ठ शिक्षक व्ही. के जैन, एड. प्रो. राजेश सेन द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराते हुए उद्बोधन दिए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घुवारा तहसील के नायब तहसीलदार के उद्बोधन पश्चात निबंध आदि प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार सामग्री, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की समस्त छात्राओं द्वारा "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" थीम पर रैली निकालकर भारत के संविधान के प्रति लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही प्रार्थना सभा में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" थीम पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, 2 मार्शल, सचिव, 2 उपसचिव, राज्यपाल, उनके सचिव, रूसी विदेशी प्रतिनिधी मंडल, 3 पत्रकार, 5 कैमरा मेन, 13 सीआईएसएफ जवान, 19 सत्ता पक्ष, 14 विपक्ष दल के नेता आदि पात्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रभारी प्राचार्य बी.एल प्रजापति, वरिष्ठ शिक्षक व्ही. के जैन, एड. प्रो. राजेश सेन, समस्त शिक्षक मनोज जैन, महेन्द्र प्रजापति, राजेंद्र सिंह मौर्य, सुलोचना जैन, पिंकी विश्वकर्मा, असफान अली, नेहरु युवा केन्द्र के बड़ामलहरा एनवाईवी वॉलिंटियर देवेन्द्र सिंह घोष, अतिथि शिक्षक जितेन्द्र साहू, पवन असाटी, राजेन्द्र अहिरवार, नंदकिशोर अहिरवार, राकेश सोनी, बिपुल गुप्ता, वर्षा पटेरिया, अदिति नामदेव, नेहा सेन, अनिता कुजूर एवं समस्त विद्यार्थी सहित 98 प्रतिभागी उपस्थित रहे।