//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकीकृत माध्यमिक शाला आमेट में राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने ग्राम में देशभक्ति नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली। शाला में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव थे। प्रभातफेरी के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय गान होने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गणतंत्र दिवस के संबंध में लीलावती पटेल ने हिन्दी में भाषण, मुस्कान कुर्मी ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा राष्ट्रभक्ति से संबंधित गीतों की प्रस्तुति छात्र छात्राओं ने दी। देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के गीतों पर छात्र छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। लोकनृत्य में बधाई नृत्य, बरेदी नृत्य, डंबल पी.टी.अभ्यास, लेजिम आदि की प्रस्तुति दी गई।
म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री ने राष्ट्रीय कार्यक्रम को सराहा और छात्र छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला के प्रधानाध्यापक पवन जैन ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन अवधेश कुमार उपाध्याय ने किया।
शाला के शिक्षकों में सुमन लता रोहण का विशेष योगदान रहा जिसकी सराहना ग्रामीण जनों ने की। इसके अलावा पूर्णिमा शर्मा, कल्पना पाण्डेय, अनीता राजपूत, अभिषेक उपाध्याय भी उपस्थित रहे। विवेक गोविलकर ने प्रदेश मंत्री, सरपंच और ग्रामीण जनों की उपस्थिति का आभार व्यक्त किया।