//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं आज 25 फरवरी से शुरु हो रही हैं जिसको लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्र अध्यक्ष पदस्थ कर दिए गए हैं और उन्हें परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपने अपने केन्द्रों पर सुबह 6 बजे से पहुंचना अनिवार्य किया गया है इनके साथ एक शासकीय कर्मचारी की भी डयूटी लगाई गई है जिसमें पटवारी एवं उपयंत्री के नामों को चिन्हित किया गया है गौरतलब हो कि छतरपुर जिले में 82 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और इन केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नकल न हो इसके लिए शिक्षा अधिकारी के द्वारा एक फ्लाईंग स्कार्ट तैयार की है जो कि औचक निरीक्षण कर परीक्षा केन्द्रों में निगरानी रखेगी जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रजापति ने बताया कि जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तपस्या परिहार के कुशल निर्देशन पर यह परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।