//रूपेश जैन, अनिल बड़कुल//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की इकाई बक्सवाहा की कमान इस बार एक युवा पत्रकार को सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष श्याम खरे के द्वारा पत्रकार रत्नेश रागी को श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई बक्सवाहा के अध्यक्ष पद की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी के पुत्र रत्नेश रागी भी पिछले वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में भी उन्होंने नाम अर्जित किया है। बता दें कि पत्रकारिता के कार्यों के लिए ही उन्हें बीते दिवस एक समारोह में बिजावर विधायक, बड़ामलहरा के पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा सम्मानित भी किया गया था।
रत्नेश रागी ने इस दायित्व के लिए जिलाध्यक्ष श्याम खरे का आभार व्यक्त किया, एवं कहा कि वे संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे एवं पत्रकार हितों को बढ़ावा देने के लिए सतत नवाचार करते रहेंगे।
वहीं रत्नेश की इस उपलब्धि पर स्थानीय पत्रकार, जनप्रतिनिधियों समेत मित्रगणों व आम नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।