//विनोद कुमार जैन//
नेटवर्क सागर। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. श्रीमति शक्ति जैन के जन्मदिन को विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने कुल सचिव के सम्मान में पौधों का तोहफा दिया और उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस दौरान, पौधा रोपण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम और बढ़ाया। यह पहल विश्वविद्यालय में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई।
डॉ. श्री मति शक्ति जैन ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा की हम सब मिलकर इस विश्वविद्यालय को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।" उन्होंने अपनी बातों में विद्यार्थियों और सहकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, "हमारे सामूहिक प्रयास ही हमें सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"
इस दौरान कुल सचिव ने विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों के प्रति अपनी आभार की भावना व्यक्त की और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण का संदेश दिया।