//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना बड़ामलहरा-1 जिला छतरपुर ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र खरदूती-1, देवरान-1, 2, सलैया, रानीखेरा-1, गुंजारी, बिलाई, सिंगरामपुरा-2, पांडाझिर तथा आमखेरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती हेतु विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक के पश्चात् एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल द्वारा 11 अगस्त 2025 को इन केन्द्रों की अनंतिम सूची जारी की गई है। अनंतिम सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति आवेदक द्वारा स्वयं एम.पी.ऑनलाईन चयन पोर्टल पर सूची जारी होने के 07 दिन के भीतर 17 अगस्त 2025 तक की जा सकती हैं। आवेदक अनंतिम सूची एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, बड़ामलहरा एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय बड़ामलहरा-1 के सूचना पटल पर और संबंधित केन्द्रों तथा ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल भी पर देख सकते हैं।