नेटवर्क छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल स्थित परिसर में किया गया। समारोह के आयोजन में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगूभाई पटेल मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। जिनके द्वारा शोधार्थियों, स्नातकोत्तर एवं स्नातक के उपाधिधारकों को उपाधियां प्रदान की गई।
इसी तारतम्य में राजनीति विज्ञान अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र से शोधकार्य पूर्ण करने वाले विकास तंवर को पीएचडी की उपाधि राज्यपाल के द्वारा प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि श्री तंवर के द्वारा "द राइज ऑफ़ न्यू नेशनलिज्म : इंडिया इमर्जिंग एस ए वर्ल्ड लीडर" विषय पर शोधकार्य किया गया है।