Translate

शनिवार, 10 जून 2023

बक्सवाहा। जनपद क्षेत्र के बेटे आयुष जैन का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन।

//रत्नेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। तहसील के ग्राम मड़देवरा जिला छतरपुर / सागर के होनहार बालक आयुष जैन ने रचा इतिहास । श्री भागचंद जैन, श्रीमती आशा जैन के बेटे आयुष ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तेरहवाँ स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ। इसके पूर्व में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आयुष जैन प्रारम्भ से ही होनहार रहा, सागर विश्वविद्यालय में बी फार्मा की डिग्री प्राप्त कर इंदौर तैयारी के लिए दृढ़ता के साथ गया प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित की। इस सफलता पर ग्राम वासियो ने जहाँ आपके पिताजी ने निवास बनाया नेहा नगर सागर मे नेहा नगर की जैन समाज ,श्री दिगम्बर जैन सिध्दक्षेत्र नैनागिरि के पदाधिकारियो,एसएसकेजे जनकल्याण संस्थान के पदाधिकारियो ने आत्मीय हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की हैं। आयुष ने इस सफलता का श्रेय माताजी, पिताजी का शुभाशीष, बजुर्गो, गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। इस उपलब्धि पर आईएएस सुरेश जैन भोपाल, भारतीय जैन संघठन के सम्भागीय अध्यक्ष सहित अनेक संस्थाओं जुडे राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार,भागचन्द पीलीदुकान,जैन तीर्थ द्रोणगिरि के सुनील घुवारा, नरेन्द्र मुंगवारी शिक्षक, सनत कुटौरा, निर्मल बारौ, प्रमोद पाटनी,डा.रवि कपासिया, देवपाल, हरिश्चंद्र कल्लू सेठ, हुकमचंद्र पूर्व सरपंच व जनपद सदस्य, राजेन्द्र कुली, जैन तीर्थ नैनागिरि के देवेन्द्र लुहारी, सुरेश हल्लू सेठ,वीरेंद्र सिंघई,सुकमाल, डा.पूर्णचन्द्र, मोतीलाल सांधेलिया, सुमतिप्रकाश प्राचार्य, विजन टीम के इंजी अजित जैन, अंकित सेठ, सहित अनेक जनप्रतिनिधिव समाजसेवियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।