//रूपेश जैन, सत्यम खरे//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजना के पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम एवं क्षेत्र के रक्षा समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया।
इस बीच थाना प्रभारी अयोध्या प्रसाद यादव ने उपस्थित ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों से कहा कि आने वाले त्यौहार जैसे गणेश उत्सव, जैन पर्युषण पर्व और आगामी नवरात्रि को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ। साथ ही उन्होंने समिति सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने गांवों में भी लोगों को समझाएँ और सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।बैठक में ग्राम बाजना के अलावा निमानी, मझौरा, ढिमरवा, छायन, कंजरा और चोपरा के समिति सदस्य मौजूद रहे।