छात्रसंघ ने मनाया विश्व हिंदी दिवस
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| जैसा कि हम सभी को प्रमुख तौर पर यह ज्ञात है कि 14 सितंबर को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है|
हिंदी के प्रति एकता,अपनेपन तथा इसे बढ़ावा देने की एक झलक जिले के बक्सवाहा में भी देखने को मिली है|
जहां शासकीय नवीन महाविद्यालय छात्रसंघ बक्सवाहा के तत्वाधान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें सर्वप्रथम अतिथि विद्वानों का छात्र छात्राओं के द्वारा सम्मान किया गया तथा इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अतिथि विद्वानों द्वारा हिंदी के बारे में वक्तव्य दिए गए|
बताए गए हिंदी के गुण......
कार्यक्रम के दौरान हिंदी की प्रमुखता को बताते हुए प्रोफेसर उमेश दीपांकर ने हिंदी के गुणों को बताते हुए कहा की हिंदी हमारे राष्ट्र की प्रमुख मातृभाषा है एवं इसे अनुच्छेद 343 एवं 8 वी अनुसूची में शामिल किया गया है| तो वही श्री आसाराम यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी को अगर देखा जाए तो यह मातृभाषा है अर्थात हमें यह अपनी जननी के द्वारा जन्म के समय से ही सिखाई जाती है|
क्या कहते हैं छात्र-छात्राएं.....
तो वही छात्र-छात्राओं के प्रमुख तौर पर वक्तव्य में कु.अंशुली ने बताया कि हिंदी तो हमारी मातृभाषा है ही लेकिन इसके बावजूद अगर देखा जाए तो हमारी क्षेत्रीय भाषा बुंदेलखंडी है तो मातृभाषा के अनुरूप इसका भी कहीं अत्यंत योगदान है|वहीं दूसरी ओर कु.संध्या यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि हिंदी जो हमारे देश की मातृभाषा है एवं इनके द्वारा हिंदी के महत्व के बारे में बात कही गई|
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख तौर पर संस्थागत स्टाफ एवं आयोजक शासकीय नवीन महाविद्यालय छात्रसंघ बक्सवाहा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे|