Translate

शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड निकला शिक्षक


बड़ामलहरा(छतरपुर)| चोरी मामले से जुडे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने पकडकर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया, मामले में संलिप्त एक आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और एक चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया। एक पेशेवर अपराधी और शासकीय स्कूल में कार्ररत बाबू, सहित 7 लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने भगवां कसवा में विगत एक माह पूर्व सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया था।
 पुलिस अधीक्षक बिनीत खन्ना के निर्देशन व एसडीओपी प्रमोद सारस्वत के मार्गदर्शन में भगवां थाना प्रभारी सत्यनारायण भगत, पिपट थाना प्रभारी जसबंत सिंह, एएसआई अरुण पुरोहित, आरक्षक जाहर यादव, बृजेश यादव, सत्येंद्र त्रिपाठी थाना अजाक, साईवर सेल से किशोर रैकवार और शैलेंद्र को टीम में लेकर घटना का सुराग लगाना शुरु किया। पूरी तहकीकत के बाद पुलिस ने चक्रेश कुमार जैन पिता शिखरचंद्र जैन (47) निवासी हीरापुर जिला सागर हाल निवासी थाना भगवां, सोहिल पिता अनीश खान (21) निवासी थाना भगवां, अरविंद्र पिता गोकल प्रसाद सेन (29) निवासी ललौनी सिविल लाईन थाना छतरपुर, आकाश उर्फ विमलेश पिता कामता प्रसाद उपाध्याय (25) निवासी भैरा थाना लवकुशनगर, जयहिंद्र सिंह पिता गुलाब सिंह (38) निवासी डिगौनी थाना राजनगर जिला छतरपुर, स्माइल पिता गनी खान (32) निवासी चौरसिया मुहल्ला महोबा को चोरी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मामले में लिप्त एक और आरोपी समीम उर्फ डेंजर खान निवासी मऊरानीपुर फरार है।

 क्या है मामला....

 जागेश्वर प्रसाद पिता रामेश्वर प्रसाद दुबे निवासी भगवां, एक अन्य परिवार के साथ विगत 3 अगस्त को रावतपुरा सरकार दर्शन करने गये थे। घर की जिम्मेवारी पडोस में रहने वाले भरत शर्मा को दे गये थे। अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोडकर सोने चांदी के गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया था। परिवार जब लौटकर घर वापस आया। देखा कि, घर का सारा कीमती सामान गायब है। पीढित परिवार ने घटना की सुबह पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस चोरों की खोजबीन में जुट गए।
 चोरों की जुबानी
 पुलिस पूरी गंभीरता से मामला के खुलासा में लग गई और एक महीने बाद उन्होंने चोरों को पकडने में सफलता हासिल की। चोरी मामला खुलासा में साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई। बताया जाता है कि, पुलिस ने सर्वप्रथम घटना क्षेत्र के मोबाइल फोन लोकेशन ट्रेस की इसी आधार पर इस्माइल खान निवासी चौरसिया मुहल्ला महोबा संदिग्ध पाया गया। उप्र पुलिस ने बताया कि, इस्माइल अपराधी है और थाना क्षेत्र में उसने अनेक संगीन बारदातों को अंजाम दिया है। बताया गया कि, आरोपी ने उप्र में एक परिवार के घर में 1 करोड की डकैती डालकर परिवार के 3 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा एक और हत्या कर चुका है। डकैती मामले में इसके अन्य साथी आजीवन कारावास भोग रहे है जबकि, इस्माइल खान न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार था। पुलिस ने इस्माइल को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की तो मामले की परतें खुलना शुरु हो गई। उसने बताया कि, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भगवां में कार्ररत बाबू चक्रेश जैन के बुलाबे पर पर अपने साथियों को एक चारपहिया वाहन टीयूव्ही में लेकर घटना स्थल पर आ गया। चक्रेश जैन ने बताया कि, डॉक्टर कमलेश जैन मालदार परिवार है और वह घर पर नहीं है। बाबू के बताऐ अनुसार चोरों ने डॉक्टर के घर के बाहर लगे शटर का ताला तोडने में सफल हो गये मगर सेंटर लॉक मुसीबत बन गया और चोर बारदात को अंजाम देने में असफल हो गये। निराशा हाँथ लगने पर बाबू चक्रेश जैन ने आस बंधाई और कहा कि, पड़ोस में एक और घर सूना है उस पर निशाना लगा दो। रात्रि 11 बजे के आसपास चोर ताले तोडकर जागेश्वर दुबे के घर के अंदर घुस गये और काम शुरु कर दिया। 2 घंटे तक घर खंगालने के बाद चोर सारा कीमती सामान समेट कर अपने साथ ले गये।

 मास्टर माइंड,निकला लिपिक

 चोरी की घटना का खुलासा होने के बाद, शिक्षा विभाग के एक बाबू का घिनौना चेहरा बेनकाब हो गया, बाबू के कृत्य से सारा शिक्षा जगत भी शर्मसार हो गया। मास्टर माइंड बाबू, इसके पहले भी अन्य बारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी चक्रेश जैन आपराधिक प्रवित्ति का है। पूर्व में वह भगवां थाना क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक देशराज अहिरवार की मारपीट करा चुका है। रिपोर्ट पर इसके विरुध हरिजन एक्ट और मारपीट की धाराओ के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इसने ही अंतर्राजीय चोर गिरोह बुलवाकर घट्ना को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि, आरोपियों से अभी और भी मामले खुलासा होने की संभावना है।

बरामद किया गया माल



पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर, एक सोने का हार, 6 चूडी, 2 जोडी पायल, सोने की एक जंजीर, नथ बेंदी सहित 5 लाख 80 हजार के तकरीबन माल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि, फरार आरोपी समीम खान उर्फ डेंजर की गिरफ्तारी के बाद और भी माल बरामद होने की संभावना है।