Translate

सोमवार, 17 सितंबर 2018

पर्युषण पर दिखी अनोखी झलक

 रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| इन दिनों जैन समाज का खास त्योहार पर्युषण पर्व की देश-विदेश साहित हर जगह खासी धूम देखी जा रही है| ऐसा ही कुछ नजारा बुंदेलखंड के छतरपुर सहित आसपास के इलाकों में देखने को मिला है|
तो वही जिले के बक्सवाहा में जैन समाज के लोगों में पर्युषण पर्व के प्रति एक खास ही उत्साह एवं झलक देखने को मिली है|

प्रातः काल होती है पूजन


 सुबह प्रात काल उठ कर अधिक संख्या में श्रद्धालु श्रीजी की पूजन एवं महामस्तकाभिषेक में लेते हैं भाग|इसके साथ ही साथ भक्ति में डूब जाता है जिनागम एवं भक्त|

सायं काल :भव्य आरती


 तो वहीं शाम के समय थालो में दीपक रखकर,श्रद्धालुओं द्वारा श्री जी की भव्य आरती की जाती है एवं साथ ही साथ किया जाता है भजन संग्रह|

झांकियां बन रही आकर्षण का केंद्र


 वहीं जैन समाज के बच्चों द्वारा बनाई जा रही रंग बिरंगी झांकियां लोगों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन रही है जिसमें झांकियों में मुख्यता पौराणिक जैन तीर्थों एवं बारीकियों के गुण बताएं गए हैं|

हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम

 वही पर्युषण पर्व के इस पावन पर्व पर रात्रि के समय आरती एवं प्रवचनों के बाद बच्चों द्वारा रंगमंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं|

 चांदी की भेंट की:पांडुकशिला


तो वही नगर में रहने वाले अशोक जैन एवं मझगुवां परिवार ने स्व.श्री अच्छे लाल जैन (मझगुवां वालों) की स्मृति मैं एवं पर्युषण पर्व के उपलक्ष में सकल दिगंबर जैन समाज बक्सवाहा को की चांदी की पांडुकशिला भेंट|