बनाएं गए सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष
महराजपुर,बक्सवाहा (छतरपुर)| प्रदेश में चुनावी मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस द्वारा छतरपुर में भी कुछ भी ब्लॉकों में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जहां प्रदेश मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल योगेश यादव की अनुशंसा पर एवं जिला कांग्रेस सेवादल छतरपुर जिलाध्यक्ष राजेश महंतो तथा छतरपुर विधानसभा प्रभारी अनीस खान, बड़ामलहरा विधानसभा प्रभारी दिलीप क्षत्रिय, व शहर अध्यक्ष लोकेंद्र भट्ट की सहकती से मुजनबीन खान को कांग्रेस सेवा दल महाराजपुर का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। मुजनबीन खान को महाराजपुर ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने पर रासिद खान, आयाज खान, इस्तकीम खान, समद खान, हप्पू खान, सग्गी खान, हसन खान, नत्थू तिवारी, बीरु खान, नादिर, तोसीद खान, सिराज खान, दानिस खान, समीर खान, नसीब, सफी खान सहित उनके ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।
यह भी बने सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष
तो वही बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा ब्लॉक से आशिक मंसूरी को कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
आशिक मंसूरी को बक्सवाहा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके इष्ट मित्रों रामदास साहू,विक्रम खटीक,राहुल साहू,इकबाल मंसूरी सहित कई लोगों ने हार्दिक बधाइयां दी|