Translate

बुधवार, 12 सितंबर 2018

 पत्रकार कल्याण परिषद का जंगी प्रदर्शन

पत्रकारों की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन 


छतरपुर|पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा राजधानी भोपाल में विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन मुख्य सचिव जनसंपर्क विभाग को सोंपा गया इस रैली का नेतृत्व पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी एवं प्रदेशाध्यक्ष शिव भारद्वाज ने किया भोपाल रैली में बुंदेलखंड की अगवाई कर रहे पत्रकार कल्याण परिषद के संभागीय अध्यक्ष रामबाबू सिंह परिहार ने बताया रैली के पूर्व पत्रकार कल्याण परिषद का सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी मुख्यमंत्री के निज सलाहकार गौण खनिज बोर्ड के अध्यक्ष शिव चौबे सहित कई हस्तियां शामिल हुईं सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आये पत्रकारों ने पत्रकारिता में आने वाली समस्याओं पर अपने-अपने विचार रखे तत्पश्चात पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर भोपाल में विशाल रैली निकाली गई जो मुख्यमंत्री निवास तक पहुचीं मुख्यमंत्री के भोपाल से बाहर होने के कारण जब कोई जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेनें नही आया तो पत्रकार धरने पर बैठ गए जैसे ही यह जानकारी मुख्यमंत्री को लगी तो उन्होंने जनसंपर्क विभाग के मुख्य सचिव एवं आयुक्त को अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा जिन्हे पत्रकारों ने अपना 15 सूत्रीयें ज्ञापन सौंपा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से पत्रकारों को उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आस्वासन दिया है ज्ञापन में 15 सूत्रीयें मांगे शामिल हैं।