Translate

रविवार, 23 सितंबर 2018

इनामी बदमाश को दबोचा गया

 इनामी बदमाश को दबोचा गया


  छतरपुर। शहर कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में विगत 18 महीनों से फरारी काट रहे 5 हजार के इनामी बदमाश मनोज सनकी को सिविल लाईन थाना प्रभारी विनायक शुक्ला के निर्देशन में एसआई अरुण कुमार मिश्रा ने मातहत अमले के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हुआ सामान बरामद...

पकड़े गये इनामी बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
 एसआई अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी विनायक शुक्ला के निर्देशन पर आरक्षक बी.डी. यादव, वीरेन्द्र, दिनेश मिश्रा, उत्तम एवं आरक्षक ज्वाला के साथ मिलकर गठेवरा गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर दबिश देकर पांच हजार के इनामी बदमाश मनोज सोनी उर्फ सनकी दादा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था जिसके कब्जे से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
 एसआई श्री मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक युवक किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने के चक्कर में कट्टा लिये घूम रहा है जिस पर यह कार्यवाही की गई है।