Translate

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

 संभाग बनाएंगे,दिलाएंगे नगर निगम का दर्जा:आलोक चतुर्वेदी


छतरपुर। छतरपुर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने ऐलान किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छतरपुर को संभाग बनाने की लड़ाई लड़ी जाएगी और इसे संभाग बनवाया जाएगा साथ ही नगर निगम का दर्जा दिलाकर एक आधुनिक शहर की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं चुनाव अभियान समिति ने छतरपुर के विकास के लिए नई कार्ययोजना मांगी है। कांग्रेस इस मुददे को अपने क्षेत्रीय घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर कहा...

भोपाल में कांग्रेेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर छतरपुर लौटे श्री चतुर्वेदी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि अब छतरपुर शहर की आबादी 2लाख से अधिक हो चुकी है। चारों तरफ फैलते छतरपुर को बिजली, पानी, साफ सफाई जैसी सुविधायें पहुंचाने में नगर पालिका का प्रबंधन कमजोर पड़ रहा है। साथ ही सीमित बजट के कारण अनेक नई बस्तियों में सड़क बिजली जैसी मुलभूत सुविधायें भी नही पहुंच पा रही है। उन्होने कहा कि आज छतरपुर को एक आधुनिक स्वरूप देने के लिए एक बड़ी संस्था की जरूरत है। नगर निगम बन जाने से शहर का बदहाल यातायात सुधरेगा नए पार्क, ओवर ब्रिज, सीवर नालियां, पानी के बड़े स्रोत, कचरा प्रबंधन जैसे नए कार्य हो सकेंगे। साथ 100 किमी में फैले छतरपुर जिले के किसानों और आम आदमियों को अपनी राजस्व सम्बन्धी समस्यायों के लिए संभाग मुख्यालय सागर भटकना पड़ता है जिससे उनका धन और समय दोनो खर्च होते हैं।अब हमारा लक्ष्य छतरपुर को संभाग बनाने का है। उन्होंने जनता को वचन देते हुए कहा कि वे कांग्रेस की सरकार में छतरपुर शहर को नगर निगम एवं जिले को संभाग का दर्जा दिलवाकर इसे विकास की नई ऊचाईयों तक पहुचायेंगे।