इस धार्मिक कार्य का दिखा खास नजारा
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| इन दिनों चल रहे प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की धूम देश-विदेश सहित नगर-नगर और बस्ती-बस्ती देखी जा रही है| ऐसा ही कुछ नजारा बुंदेलखंड एवं छतरपुर सहित आसपास के इलाकों में देखने को मिला है|
जहां पर जिले के बक्सवाहा में जैन धर्म के खास त्यौहार पर्यूषण पर्व के,आज आखरी दिन के अवसर पर श्री जी की भव्य शोभायात्रा जैन समाज के लोगों द्वारा निकाली गई|
मुख्य मार्गों से निकाली गई.....
तो वही श्री जी की भव्य शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में बुधवारा बाजार,गांधी चौक,मेन बस स्टैंड,बड़ा बाजार होते हुए जैन मंदिर बक्सवाहा समाप्त हुई| जिसमें जैन समाज के लोगों का पर्यूषण व शोभायात्रा के प्रति खास उत्साह देखने को मिला|
इनकी दिखी झलक...
इस दौरान बक्सवाहा जैन समाज के छोटे-छोटे बच्चों का भी शोभायात्रा के प्रति खास उत्साह देखने को मिला|
यह रहे मौजूद...
श्री जी की इस विशाल शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों में वरिष्ठ,महिलाओं बच्चों एवं युवाओं में खासतौर पर प्रियांश जैन,सौरभ जैन,अनेकांत जैन,संजू जैन,रत्नेश रागी,आशीष शाह,प्रिंस जैन,राजा जैन अनिमेष,प्रतीक, आशू सहित समस्त जैन समाज बक्सवाहा के लोग तथा एवं क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे|
इनका खास सहयोग...
कार्यक्रम के दौरान पूरी शोभायात्रा में सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी सहित अधिक संख्या में पुलिस बल खासतौर पर मौजूद रहा|