राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हुआ कार्यक्रम

रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| राष्ट्रीय पोषण माह आयोजन के संबंध में आंगनबाड़ी केंद्र में किशोरी दिवस का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया सभी आंगनबाड़ी केंद्रों महिला बाल विकास अधिकारी हेमलता ठाकुर द्वारा निर्देश दिया गया कि मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरी दिवस का आयोजन किया जाए एवं पोषण पर प्रतियोगिता में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में गुड़ नींबू एवं पानी का पेय सभी बच्चों माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को पिलाया जाए निर्देश के बाद मंगलवार को सभी आंगनबाड़ियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए मुड़िया से गायत्री अहिरबार जामुन झिरी से रजको अहिरबार वार्ड नंबर 4 से रामबती नापित केरबारा से शीला लोधी केंद्र क्रमांक 4 सुनबाहा से गीता ठाकुर केंद्र क्रमांक 3 सुनबाहा से सरोज सोनी वार्ड क्रमांक 5 से राखी ताम्रकार एवं वार्ड 12से शशी प्रभा जैन इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया परिवेक्षक संतोष कुर्मी द्वारा बाजना की सभी चारों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया और अपने समक्ष मैं महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की गुण नींबू पानी सेंधा नमक शरबत पिलाया गया बार्ड 12 के आंगनबाड़ी केंद्र में शशी प्रभा जैन द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों द्वारा अलग अलग प्रकार की ड्रेस पहनाई गई एवं उनकी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लगाकर पुरस्कृत किया गया किशोरी बालिका को गुड़ नींबू पानी सेंधा नमक सरबत पिलाने की समझाइश दी गई|
हुआ उपहार वितरण
तो वहीं वार्ड क्रमांक 12 में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के बाद प्रतियोगियों को आकर्षक उपहार एवं पेड़ पौधे वितरित किए गए|
एवं खेल खेल में बच्चों को, बाल चौपाल के अंतर्गत सब्जियों बा पोषक पदार्थों को खाने की रुचि उत्पन्न करवाई गई|