दिन दहाड़े 70 हजार की ठगी...
सर्राफा व्यापारी से सामान खरीदने के बाद कैमिकल लगे नोट देने से से बेहोस हुआ व्यापारी, पुलिस जांच में जुटी
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)| जिले के बक्सवाहा के राजा मेन मारकेट मे सोने चांदी की दुकान का संचालन करने बाले सर्राफा व्यापारी को ठगी का शिकार बनाया गया है। शनिवार की देरशाम एक अज्ञात युवक सोने के गुरिया खरीदने दुकान पर आया था। उसके द्वारा गुरिया देखे गये और उनको खरीदा गया था। गुरिया खरीदने की तय हुई राशि को युवक द्वारा जब व्यापारी के हाथ मे दिया तो व्यापारी ने नोटो को गिनना शुरु कर दिया था। जैसे ही व्यापारी द्वारा नोटो को गिना गया वैसे ही वह बेहोश हो गया था। व्यापारी के बेहोश होते ही 70 हजार रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात लेकर आज्ञात युवक रफूचक्कर हो गया।कैसे दिया ठगी को अंजाम
जानकारी के अनुसार राजा मेन मारकेट मे शराफा व्यापारी शिव कुमार सोनी के द्वारा अपनी दुकान का संचालन किया जाता है रोज की तरह व्यापारी शनिवार की सुवह दुकान पर पहुंचा और दूसरे दिन दुकान का संचालन किया गया शाम 5 बजते ही एक युवक ग्राहक बनके आया और सोने के गुरिया खरिदने का हवाला देने लगा।उसी दोरान व्यापारी दुआरा दुकान पर रखे सोने के गुरिया दिखाना शुरु कर दिया था जैसे ही उसने पैसे निकाल कर व्यापारी के हाथ मे दिये तो कैमिकल की गंध से ब्यापारी बेहोश होगया और दुकान मे रखे सोने चांदी के 70 हजार रुपये की कीमत के जेवरात लेकर भागने मे सफल रहा|
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर मुआयना करते हुए अज्ञात युवक की जांच शुरू कर दी है|
इन्होंने कहा कि...
व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।आरोपी को जल्द ही पुलिस गिरफ्त मे लिया जाएगा।धन सिह नलवाय,एसआई(थाना बकस्वाहा)