मनाया गया पोषण सप्ताह...
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| नगर के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में बच्चे एवं शिक्षकों के समक्ष महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर के निर्देशानुसार बार्ड की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यंजन थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नरेश खरे एवं विशिष्ट अतिथि ममता गंधर्व रही कार्यक्रम का संचालन कार्यकर्ता शशि प्रभा जैन एवं मिथिलेश अहिरबार के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बच्चे एवं अतिथियों का शकुन जैन एवं रामवती नापित द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में जन्मदिन का कार्यक्रम मनीषा जैन एवं राजकुमारी खटीक द्वारा किया गया कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यंजन थाली के बारे में एवं हरी भरी सब्जी फल फूलों को खेतों में एवं क्यारी में लगवाने की में विस्तृत जानकारी दी बच्चों मे व्यंजन थाली प्रतियोगिता का आयोजन महिला और बच्चों को एकत्रित कर सभी को थाली में तिरंगा रूपी सजाकर महिलाओं को भोजन के प्रति जागरूक किया|
साथ ही साथ जन्मउत्सव समारोह
आंगनबाड़ी कर्ताओं द्वारा सप्ताह के प्रत्येक चौथे मंगलवार को बच्चों का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है जन्मदिवस के रूप में परिधि सोनी चंद्रभान लोधी युग चौरसिया दिव्यांश तिवारी राधिका चौरसिया सौम्या तिवारी रितिक चौरसिया मोनिका सोनी तनुश्री बंजारा मयंक रेकबार आदि का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में सभी वार्डों की कार्यकर्ता एवं सहायिका मुख्य रूप से उपस्थित रही|