Translate

रविवार, 14 अक्टूबर 2018

नवरात्रि की दिखी खास धूम

नवरात्रि की दिखी खास धूम

 दिनों देश विदेश सहित नवरात्रि की धूम जगह-जगह देखी जा रही है इसी क्रम में बुंदेलखंड के जिलों में भी इसकी खास धूम देखी गई|

 सागर में दिखी खास धूम...


 सागर| बुंदेलखंड के सागर में भी इन दिनों नवरात्रि की खास धूम देखने को मिल रही है जहां पर उमड़ रही है श्रद्धालुओं की खासी भीड़|

 दमोह में दिखा खास नजारा

दमोह| इसी क्रम में दमोह में भी जगह जगह नवरात्रि के अवसर पर खासी भीड़ देखी जा रही है जिसमें राय चौराहा बना धार्मिक आकर्षण का केंद्र|

 छतरपुर सहित आसपास,नजारा....


 छतरपुर| मां काली मंदिर में सजाई गई माँ जगदम्बे झांकी के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। समिति के अध्यक्ष विपिन दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहल्लेवासियों के सहयोग से माँ जगदम्बे की झांकी जय माँ काली नवदुर्गा उत्सव समिति के रखी गयी है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है कमेटी के ब्रजेश पटवा,करण गोस्वामी, दुन्नु पटवा, संदीप घोष,सतीस सहित अन्य श्रद्धालुओं कमेटी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे है। कमेटी अध्यक्ष ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से झांकी में दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

 यहां भी है खास नजारा...

रुपेश जैन बक्सवाहा|  नगर में महाकाली मंदिर,खेर माता एवं राजा मेन मारकेट मे दिख रही धूम| जहां पर नगर के चारो ओर से दर्शन करने आते श्रद्धालु समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी ने बताया कि समिति के सदस्य संजीव सोनी,मिन्टु गुप्ता,राजू दुवे,अमर सोनी,हरचन्दी नामदेव,श्याम ताम्रकार नौ दिन करते है बड़े ही हर्षोल्लास से मां की पूजा अर्चना।