Translate

रविवार, 28 अक्टूबर 2018

शांतिपूर्ण तरीके से हो मतदान

शांतिपूर्ण तरीके से हो मतदान


 रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| इस बात को हम सभी जानते हैं की विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है| इन दिनों खासतौर पर चुनावी गरमा गर्मी का माहौल बना हुआ है उसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग भी अपनी कमान संभाले हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं|
 संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ साथ तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश भंडारी एवं एसपी विनीत खन्ना के आदेशानुसार बक्सवाहा में भी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए रविवार को बक्सवाहा पुलिस द्वारा एक फ्लैग मार्च निकाला गया जिसका मुख्य उद्देश्य रहा की शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो|एवं साथ ही साथ अपील कर  कहां की आसामाजिकता फैलाने वाले तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी|
 इस दौरान बक्सवाहा थाने से थाना प्रभारी श्री राम नाथ तिवारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा|