मंडीक्लब के सदस्यों द्वारा ग्राउंड को किया गया तैयार....
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| क्रिकेट प्रेमी की उमंगता एवं लगन शीलता को देखते हुए नए ग्राउंड को तैयार किया गया है नगर बक्सवाहा के युवाओं एवं मंडी क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा नए ग्राउंड को तैयार करने में एकजुटता दिखाई है नगर के पुराने ग्राउंड की संकीर्णता को देखते हुए मंडी क्रिकेट क्लब द्वारा नवीन क्रिकेट ग्राउंड बनाया गया यह नगर से 2 किलोमीटर दूर बनाया गया नवीन क्रिकेट ग्राउंड को बनाने में अहम भूमिका मंडी क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा रही नगर में ग्राउंड की कमी को देखते हुए नवीन क्रिकेट ग्राउंड को तैयार किया गया है जिस से होने बाले आयोजनों का आगाज हो सके एवं टूर्नामेंटों में परेशानी का सामना ना करना पड़े नवीन क्रिकेट ग्राउंड को नगर के युवा एवं खेल प्रेमी के मन में खुशी लहर छायी हुई हैं मंडी क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने बताया कि नवीन क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने में 6 माह का समय लगा है ग्राउंड पर क्रिकेट मैचों की शुरुआत भी हो चुकी है जिससे क्रिकेट प्रेमियों का आना जाना भी शुरू हो गया है मंडी क्लब के युवाओं में बी ई,एम फार्मा, एमएससी, ग्रेजुएट ,पोस्ट ग्रैजुएट ,जैसी डिग्री वाले युवाओं ने पुराने खेल ग्राउंड की संकीर्णता को देखकर नवीन खेल ग्राउंड की तैयारी को लेकर मजदूरों जैसे कार्य को तैयार किया गया नवीन खेल ग्राउंड संपूर्ण नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है|
