वृक्षारोपण करके किया जागरूक|
संवाददाता कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट
राजनगर(छतरपुर)| विधानसभा चुनाव के आगाज के बाद अब निर्वाचन आयोग भी अपनी कमान संभाले हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र की प्रमुखता को दर्शाते हुए लोगों को अपने मत के प्रति जागरूक करने के विभिन्न अभियान जगह-जगह चलाए जा रहे हैं।
तो वहीं इसी क्रम में छतरपुर जिले के राजनगर एसडीएम स्पनिल बनखेड़े तथा वन मंडल अधिकारी एवं प्रशासनिक अमले के द्वारा तहसील परिसर राजनगर मे मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल के जरिए वृक्षारोपण कर लोगों को अपने मत के प्रति जागरूक किया है। जिसका एक फायदा मतदान जागरूकता तो है ही लेकिन इसके अलावा स्वच्छ वातावरण को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी है|
☆ विज्ञापन के लिए संपर्क-(7247230761)