किया तूफानी जनसंपर्क....
जगह-जगह पहले से इंतजार में खड़े नागरिक, व्यापारी, महिलाए और युवााओं ने पुष्पमालाओं से अभूतपूर्व स्वागत किया और कई जगह निष्ठान कर विवरण भी किया गया।
नगर की बीड़ी कालोनी, देरी रोड, वार्ड नं. 08 कटरा में जनसंपर्क के बाद श्री चतुर्वेदी कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे जहां उन्होंने आज पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की है। तत्पश्चात नगर के छत्रसाल चौराहे से सैकड़ों की संख्या वाला समर्थकों का काफिला पैदल जनसंपर्क करता हुआ पंचवटी ढ़ाबा इलाके में पहुंचा।
इस दौरान श्री चतुर्वेदी, बब्बू राजा, मनोज त्रिवेदी के अलावा अनीस खान, सरमन लाल मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह बुंदेला, प्रभात अग्रवाल, अशोक मिश्रा, आदित सिंह, दिलीप क्षत्रिय, विशाल शर्मा, लोकेंद्र भट्ट, राजेंद्र अग्रवाल, नाजिम चौधरी, अरविंद्र रावत, हृदयशाह परमार, हरीश लालवानी, सरदार निर्मल सिंह, राजेंद्र रजक, सुमित चौरसिया, अरूण मिश्रा, मो. हनीफ, राजवर्धन मिश्रा, सोनू राजावत, मन्नू बेलदार, भगवती भारती, सोनू धारीवाल, मो. जकी एडवोकेट, सचिन तिवारी, निक्की पाठक, रामेश्वर यादव, गगन सेन, बंटे खान के अलावा युवा कांग्रेस एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल और जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे|