मतदाता जागरूकता अभियान....
रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को अपने मत के प्रति जागरूक करने के कई प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में छतरपुर सहित बक्सवाहा में भी शनिवार को एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख तौर पर महिला एवं बाल विकास बक्सवाहा परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर सहित समस्त स्टाफ एवं जनपद पंचायत सीईओ राजनाथ सिंह एवं समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे जिसका प्रमुख उद्देश्य रहा कि लोगों को अपने मत के प्रति जागरूक करना|
एवं यह मतदाता जागरूकता रैली महिला एवं बाल विकास परियोजना से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई|

