दर्पण रोटी बैंक साहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे 4 को
▪ संवाददाता हर्षित जैन पाटन(जबलपुर)
-: दर्पण रोटी बैंक के द्वारा 4 नवम्बर को कुर्मी सेवा संस्थान गायत्री मंदिर परिसर दीनदयाल चौक के पास दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमें दर्पण रोटी बैंक के द्वारा रक्तदान शिविर, गैदरिंग विद सोशल सोसायटी, एग्जीवीशन कम सेल व कैलेण्डर प्रोमो सहित अन्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एकत्रित होने वाले ब्लड को शासकीय जिला अस्पताल विक्टोरिया में स्टोरेज करवाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील दर्पण रोटी बैंक के पदाधिकारियों द्वारा की गई।
विज्ञापन तथा हमसे जुड़ें| Rupesh jain-7247230761