सुजारा गांव में परिजन द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप।
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| नगर से 20 किलोमीटर दूर ग्राम सुजारा गांब में शौच के लिए अपने घर से गया युवक घर लौटते समय घायल अवस्था में आते वक्त मौत हो गई परिजनों के द्वारा गांव के ही 4 लोगों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बक्सवाहा थाना में परिजन द्वारा गांव के 4 लोगों के नाम बताए गए है जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत गांव सुजारा में राजाराम अहिरवार उम्र 17 पिता उमरुगाअहिरवार की घर से शौच के लिए गया था घर वापस आते समय घायल अवस्था में पहुंचा और पिता से लिपट गया कि मुझे बचा लो मुझे गांब के ही 4 लोगों ने रोककर मारा है उसके तुरंत बाद राजा राम उम्र17 पिता उमरुगा अहिरबार ने दम तोड़ दिया घटना रात 9:00 बजे की है ऐसा परिजन के पिता का कहना है। परिजन के पिता ने बताया कि आरोपियों से पुराना विवाद था जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
इन्होने कहा कि....
फरियादी पक्ष और जिन पर आरोप लगाया जा रहा है दोनों एक ही गांब के लोग हैं पास पास खेती है इनका विवाद जो भी हो दो-तीन माह से चल रहा है परिजनों द्वारा बताया गया कि मेरा बेटा गांव में था बाहर आया उसने मरते वक्त बोला है कि हमें गांब के 4 लोगों ने मारा है मार्ग क्रमांक 61,18धारा174c r pc दंड प्रक्रिया संहिता का प्रकरण दर्ज किया गया है मृतक के शरीर पर कोई दाग नहीं पाया गया है उसका पीएम कराया जा है पीएम होने के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
(राम नाथ तिवारी थाना प्रभारी बकस्वाहा)
☆ खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क- (रूपेश जैन 7247230761),(कृष्ण कांत दुबे छतरपुर 9575434026)