Translate

सोमवार, 3 दिसंबर 2018

दी गई स्वास्थ एवं वेहतर पोषण की जानकारी

 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी स्वास्थ्य एवं वेहतर पोषण की जानकारी।

ग्रामीण बच्चो ने नुक्कड़ नाटक के जरिये किया लोगो को जागरूक.....


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)|  रविवार को जनपद पंचायत बकस्वाहा के अंतर्गत चयनित मॉडल ग्राम किशनपुरा मे समर्थन संस्था के द्वारा अभिसरण परियोजना के अंतर्गत किशोर किशोरियों के द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पोषण एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया कि नशा हमारे समाज के लिए साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हैं।
नशे से महिलाओं पर हिंसा अपराध के साथ ही हमारी आर्थिक सामाजिक और मानसिक सभी प्रकार की हानियां होती हैं जहां तक कि नशे से कई लोगों ने जाने भी गवा दी हैं।
 नाटक द्वारा साथिया कलाकारों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी बताया गया , हमें समाज में लड़की और लड़कों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए , साथ ही समाज में हो रही लैंगिक हिंसा को भी कम करने एवं हमें महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा रोकने के लिए समाज के जागरूक व्यक्ति को आगे आकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा महिला हिंसा ना करने, नशा न करने साथ ही बेटा और बेटी में भेदभाव ना करने की शपथ भी दिलाई गई । कार्यक्रम में किशोर साथिया मोहित बासुदेव ,नरेंद्र वासुदेव, राजा भैया लोधी ,प्रहलाद, सचिन , किशोरी साथिया रानी यादव प्रीति लोधी और कल्पना विश्वकर्मा आदि ने नुक्कड़ नाटक शानदार प्रस्तुति दी।
 कार्यक्रम में समर्थन संस्था के कार्यकर्ता तुलसीदास कुशवाहा, देशराज दहायत ,आशा कार्यकर्ता सुनीता विश्वकर्मा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुनीता तिवारी ,पंच, सरपंच सहित गांव मे सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण इकट्ठे हुए । सरपंच महोदय अवधेश तिवारी ने इस कार्यक्रम की सराहना की।









☆ विज्ञापनों के लिए संपर्क- (7247230761)