मतगणना के दिन सुबह 7.30 बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम।
छतरपुर जिला कलेक्टर ने अभ्यार्थी-प्रतिनिधियों की ली बैठक ....
संवाददाता कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट......
छतरपुर| जिला मुख्यालय पर स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय क्रमांक 1 में मंगलवार, 11 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू की जाएगी।विधानसभा वार डाक मतपत्रों की गिनती से इसकी शुरूआत होगी। तो वही इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे से ईव्हीएम मशीनों के वोट की गणना प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्री भण्डारी आज जिले के अभ्यर्थियों एवं प्रतिनिधियों को मतगणना प्रक्रिया और प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में एक साथ कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ले रहे थे।
कलेक्टर श्री भण्डारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े 7 बजे उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। प्रत्येक विधानसभा की राउण्डवार मतगणना होगी। छतरपुर विधानसभा की मतगणना 18 राउण्ड में, महाराजपुर, चंदला, राजनगर और बिजावर की मतगणना 19-19 राउण्ड में, जबकि मलहरा विधानसभा की मतगणना 20 राउण्ड में पूरी की जाएगी।
प्रारूप-18 में जमा होंगे मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भण्डारी ने अभ्यर्थियों से अपने-अपने मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रारूप 18 में फोटो के साथ वांछित जानकारी तत्काल भरकर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि अभिकर्ताओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी अलग-अलग रंग के पास जारी करेंगे।
महाराजपुर विधानसभा के लिए आरओ द्वारा हल्का हरा रंग का, चंदला के लिए हल्का नीला रंग का, राजनगर के लिए हल्का पीला रंग का, छतरपुर के लिए हल्का गुलाबी रंग का, बिजावर के लिए हल्का लाल रंग का और मलहरा विधानसभा के लिए हल्का बैंगनी रंग का पास जारी किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रहेगा प्रतिबंध बैठक में जानकारी दी गई।