प्रशांत जैन का पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर हुआ चयन।
म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में प्राप्त किया 24 वां स्थान....
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)| तहसील क्षेत्र अंतर्गत जैन तीर्थ नैनागिरि के निकटवर्ती ग्राम बम्होरी निवासी स्वर्गीय उत्तम चंद जैन के नाती एवं स्वर्गीय राजेंद्र जैन के पुत्र प्रशांत जैन पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित किया गया ।
प्रशांत जैन की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बम्हौरी से तथा हायर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा जैन हाई सेकेंडरी स्कूल सागर से तथा उच्च शिक्षा डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से प्राप्त कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाये पास की । जो कि अब वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर टीकमगढ़ में ग्रंथपाल पद पर पदस्थ हैं ।
विगत 6 दिसंबर को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई चयन सूची में प्रशांत जैन ने 24 वां स्थान प्राप्त कर ग्राम व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जिसका वास्तविक श्रेय प्रशान्त जैन ने मुख्य तौर पर अपने माता-पिता और गुरूजनो को दिया है।
दी गई शुभकामनाये....
जैन तीर्थ नैनागिरि के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस व झलकन लाल लोहिया ,मंत्री दामोदर सेठ , उप मंत्री राजेश रागी , जैन तीर्थक्षेत्र द्रोणगिरि के अध्यक्ष कपूरचंद घुवारा , मंत्री भागचंद जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र व्याजू , प्रचार मंत्री ऋषभ जैन सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी तथा शुभचिंतको हार्दिक शुभकामनाये दी।
☆ खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क- (रूपेश जैन 7247230761),(कृष्ण कांत दुबे छतरपुर 9575434026)