Translate

शनिवार, 8 दिसंबर 2018

जंगली सुअर के शिकार करते पकड़े गये आरोपी

 सुअर का मांस व औजार किया गया जप्त

मौका देख फरार हुये तीन आरोपी


रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| वन परिक्षेत्र बक्सवाहा अंन्तर्गत वन विभाग को मिली जानकारी के अनुसार एक खेत मे जंगली सुअर का शिकार कर मांस पकाया जा रहा था।
जिससे रेंजर राजेन्द्र पस्तोर के निर्देशन मे वनकर्मी रज्जू सोनी,पप्पू,उमाशंकर पटैरिया,अशोक तथा रामकुमार की टीम ने ग्राम सुमेरपुरा बीट के कक्ष क्रमांक 260 में छापा मारकर जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में प्रताप पुत्र नन्हें लोधी और राजेश पुत्र जगत लोधी निवासी चाचई सेमरा को हिरासत में लिया है।
 जबकि मुलायम,भीम एवं हेमंत लोधी मौका देख कर भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है।
 एवं सभी आरोपियो के विरूध्द वन सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न धाराये लगाकर उचित कार्यवाही की जा रही है।









☆ विज्ञापनों के लिए संपर्क- (7247230761)