विधानसभा चुनाव मे छतरपुर से जीते वरिष्ठ कांगेसी नेता ने कहा......
जनता के एक एक वोट की कीमत दिन रात की सेवा से चुकाउंगा:आलोक चतुर्वेदी
छतरपुर विधानसभा की जीत सभी कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित......
संवाददाता कृष्णकांन्त दुबे(छतरपुर)
छतरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने छतरपुर विधानसभा की जीत का श्रेय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ आम जनता के प्रेम और आशीर्वाद को दिया है।उन्होंने कहा कि उन्हें मिला एक-एक वोट उन पर जनता का कर्ज है। वे सदैव जनता के इस प्यार के ऋणि रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें छतरपुर विधानसभा का विधायक बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को अपना प्रथम दायित्व समझेंगे।
विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना होने के पूर्व श्री चतुर्वेदी ने खेलग्राम में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हमें जनता की सेवा के लिए मिली है। सत्ता पाकर हमें अहंकारी नहीं बल्कि विनम्र बनकर जनता की सेवा करनी है।
उन्होंने छतरपुर विधानसभा की जनता को देवतुल्य बताते हुए कहा कि आपके एक-एक वोट की कीमत मैं दिन रात की सेवा से चुकाउंगा।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव के पूर्व जनता से जो वायदे किये गए थे उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे चुनाव में क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपने परिवार जैसा प्यार दिया है किसी ने भाई, किसी ने चाचा और किसी ने साथी मान कर इस जीत में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है। मैं उन सभी का भी आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने चुनाव में निष्पक्ष भूमिका निभाने वाले निर्वाचन आयोग, प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया के सभी साथियों का भी आभार जताया है।
