शासकीय कर्मचारियो ने भी थामा साफ सफाई का दामन और पेश की स्वछता की मिशाल।
स्वछता सर्वेक्षण मे सफलता हासिल करने की कवायद हुई शुरू....
सीएमओ सहित स्टाॅफ कर्मचारियो ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश...
सीएमओ प्रदीप रिछारिया ने स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को स्वच्छता का संदेश देते स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2019 को सफल बनाने में सहयोग मांगा है।
शुक्रवार को सीएमओ प्रदीप रिछारिया, स्वच्छता प्रभारी बृजेश अग्निहोत्री व रामशरण सिंह ने सफाई कर्मियों के साथ झाडू लगाकर बसस्टैंड व शॉपिंग काम्पलेक्स की साफ सफाई की।
एवं दुकानदारों से उन्होनें कहा कि, दुकान से निकलनें वाला कचरा, जैसे डिस्पोजल, दोना, पानी के गिलास, चाय के कप, सडे गले फल व सब्जियां वाहर न फेंके बल्कि उसे डस्टविन में डालें।
बस स्टैंड पर जूठे दोना और गंदगी फैलाने पर नास्ता दुकान संचालक किशन रैकवार से सीएमओ ने जुर्माना बसूल कर डस्टविन रखने की सलाह दी।
कामप्लेक्स में गंदगी देख भडके:सीएमओ
बस स्टैंड पर स्थित सुलभ कामप्लेक्स में गंदगी व सीढियों पर शराब की खाली बोतलें मिलनें पर सीएमओ प्रदीप रिछारिया ने संचालक को फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि, आम नागरिकों, दुकानदारों व यात्रियों की सुबिधा के लिये सुलभ शौचालय खोला गया है। सुलभ कॉमप्लेक्स के अंदर व बाहर किसी प्रकार की गंदगी नहीं रहना चाहिऐ अन्यथा कार्रवाई की जाऐगी।
