महिलाओ को मिल रहा सिलाई प्रशिक्षण ।
महिलाओ को किया जा रहा है जागरूक ...
वह कर रही शुरू , अपना स्वयं का स्वरोजगार....
बकस्वाहा विकासखंड में आफिया सिलाई सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में नाजरा बेगम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला युवा समन्वयक अरविंद यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि महिलायें सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं स्वरोजगार कर अपना जीवकोपार्जन कर सकती है इस प्रशिक्षण में महिलाएं पूर्ण रुचि एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्वास्थ, शिक्षा एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण समाप्त उपरांत महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।
