स्टेट हाईवे क्रमांक 37 पर आनियंत्रित होकर पलटा ट्रक।
बड़ा हादसा टला चालक,परिचालक बाल बाल बचे...
हादसों का कहर लगातार जारी.....
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनियंत्रित होकर पलटने वाला यह ट्रक हरियाणा से प्लाई सीट लेकर जबलपुर जा रहा था।
इसी दौरान दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित गेवलारी की पुलिया के पास ट्राला चालक के नियंत्रण खो बैठने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह हो सकते है कारण....
ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से हादसा हुआ या फिर चालक को नींद का झोंका आ जाने से इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।लेकिन गनीमत यह रही कि ट्रक चालक एवं हेल्पर को सिर्फ मामूली चोटे आने पर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया है। एवं इधर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
