नि:शुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन।
मुख्य अतिथि के रूप मे पथारिया विधायक रही मौजूद।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बकस्वाहा मे एक विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
जो कि नव जागृति शिक्षा विकास एवं जन कल्याण संस्था के तत्वाधान मे किया गया।
संस्था के विशिष्ट सहयोगी एवं समाजसेवी मनीष जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि यह विशाल नेत्र शिविर हमारी संस्था के द्वारा पिछले लगभग 16 वर्षो से चलाया जा रहा है जिसमे अब तक लगभग 500 से भी ज्यादा ऑपरेशन सफल हुये है।
एवं यह नेत्र शिविर मुख्य तौर पर गरीब असहाय एवं आमजन के नेत्र रोगो के निदान लिये आयोजित किया जाता है।
जिसमे प्रमुखतः सहयोगी सदस्यो मे पंडित ब्रजेश पटेरिया राजेश जैन कन्हैया यादव काशीराम रैकवार रत्नेश रागी एवं उनकी पूरी टीम का प्रमुख सहयोग मिलता है।
पहुंचे मुख्य अतिथि....
कार्यक्रम के उद्घाटन मे मुख्य आतिथि के रूप मे रामवाई सिंह पथारिया विधायक , कोष्लेन्द्र सिंह लोकसभा प्रभारी , सुनील बन्ना अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी वंन्टी खरे , महेन्द्र साथी सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी व मीडिया टीम पहुंची।
जिनका कार्यकर्ताओ द्वारा टीका लगाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के इस दौरान अनेक बडी संख्या मे नेत्र रोगी जिनका इलाज व उपचार किया गया तथा इनके अलावा खास तौर पर क्षेत्रीय एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।